आखिरकार सही डाइट क्या होती है

सही डाइट क्या है | sahi diet kya hai | what is the right diet

सही डाइट क्या है | sahi diet kya hai | what is the right diet

अगर हम अपनी डाइट में से या अपने खानपान में से गलत चीजें हटा दें और कुछ महत्वपूर्ण चीजें मिला ले तो सही डाइट बन जाएगी/
सही डायट का पूरा प्रभाव आपकी सेहत तंदुरुस्ती ताकत चुस्ती फुर्ती से दिखता है/
डायट में दो प्रकार के चीजें होती है एक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट/
मैक्रोन्यूट्रिएंट्स, जो हमें ज्यादा मात्रा में चाहिए होता है, जैसे कि कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन फैट और माइक्रोन्यट्रिएंट्स मतलब विटामिन और मिनरल जैसे कि कैल्शियम सोडियम आयरन इत्यादि/
कई सारी रिसर्च द्वारा डाइट में किस पदार्थ की कितनी मात्रा होनी चाहिए यह मापा गया है और डॉक्टर इसी मात्रा के अनुसार आपको खानपान करने की सलाह देते हैं /

लेकिन स्पोर्ट्समैन या अथिलीट या बॉडीबिल्डर की खुराक आम आदमी से ज्यादा होती है/

आम आदमी को अपने काम करने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए 2500 किलोकैलोरी के लगभग ऊर्जा की जरूरत होती है और इसी जरूरत के आसपास हमें खाना चाहिए/

अब सवाल उठता है 2500 किलोकैलोरी को कैसे मापा जाए/

तो इसका एक बहुत आसान तरीका है 

हमारे खाने के हर 1 ग्राम मैक्रोन्यूट्रिएंट्स कितने किलो कैलरी के बराबर होता है यह हमें रिसर्च द्वारा पता है, जिससे हम अपने भोजन से मिलने वाली ऊर्जा का अनुमान लगा सकते हैं/

1 ग्राम फैट में 9 किलो गैलरी होते हैं और 1 ग्राम प्रोटीन या कार्बोहाइड्रेट में 4 किलो गैलरी होते हैं/

अब हमें अपने खाने में कितना प्रोटीन कितना कार्बोहाइड्रेट और कितना फैट है इसका पता लगाना है/

घी, मलाई, डालडा और तेल फैट के उधारण हैं और बाकी खाना जैसे की रोटी चावल दाल सब्जी इन सब में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होता है फैट बहुत ही मात्रा में पाया जाता हे/

सारे फलों में और कच्ची सब्जियों में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होता है/

अब थोड़ा शुगर की बात करते हैं यानी कि चीनी/ 

चीनी जो हम रोज खाते हैं कभी चाय में कभी गुलाब जामुन में तो कभी दही में मिलाकर लस्सी बनाते हैं, इसके बहुत हानिकारक प्रभाव हमारे शरीर पर होते हैं, लेकिन यह सब प्रभाव चीनी का सेवन करने से नहीं होते हैं बल्कि गलत मात्रा में चीनी का सेवन करने से होते हैं/

चीनी एकलौता ऐसा पदार्थ है जो हमारे शरीर में जाते ही ऊर्जा प्रदान करता है, बाकी कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन और फैट हमारे शरीर में धीरे धीरे तोड़े जाते हैं और फिर चीनी का रूप लेते हैं/ 

धीरे धीरे तोड़े जाने की वजह से हमारा शरीर उस मात्रा को रोज के कामों में इस्तेमाल कर लेता है, परंतु एक साथ चीनी खाने में जैसे कि चाय से गुलाब जामुन से या लस्सी से जो चीनी हमारे शरीर में जाती है वह तत्काल प्रभाव से ऊर्जा प्रदान करती है और जिस ऊर्जा का इस्तेमाल हम बिल्कुल नहीं कर पाते/

 जितने भी एथलीट रनर या खिलाड़ी होते हैं वे अपने मैच से पहले एनर्जी ड्रिंक पीते हैं या केला खाते हैं या फिर चॉकलेट खाते हैं वह सिर्फ इसलिए कि उनमें चीनी की मात्रा ज्यादा है और वह उनको तुरंत प्रभाव में ऊर्जा देगा, जिस ऊर्जा को वह अपने खेल में इस्तेमाल कर पाएंगे लेकिन अगर यही चीज है हम खाने लगे तो हमें काफी ज्यादा हानि का सामना करना पड़ेगा।

फैट हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन इसके उतने ही दुष्प्रभाव भी हैं अगर यह अपनी मात्रा से थोड़ा भी ज्यादा लिया जाए तोह हमारी खून की नलियों में जमा होने लगता है फिर धीरे-धीरे नालियों को बंद कर देता है जिस वजह से लोगों को हार्टअटैक आता है/ यह पूरी दुनिया में होने वाली मृत्यु का सबसे ज्यादा बड़ा कारण है/

दाल रोटी चपाती चावल अंडा पूरी इत्यादि मैं कैलरी की मात्रा:




























Comments

Popular posts from this blog

कोरोना में व्हाइट फंगस के जाल से बचें